🔥 TRENDING ખજૂરભાઈએ ચંદન રાઠોડના પરિવાર માટે 30 લ... Former MLA Atar Singh of Bhadana Passe... Drone drops weapons at Rajasthan‑Ganga... સુરતની ડૉ. કલ્પના સવાણી: ગરબા ગ્રાઉન્ડ... मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत याताय... ભુજના ગજોડમાં ઇલેક્ટ્રિક મોપેડમાં આગ લ...
13 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ में रामलीला के बीच बड़ा खतरा, जर्जर गांधी स्मारक की टूटी सीढ़ियों के नीचे बैठ रही जनता

✍️ Reporter: Harshit 🗓 13 Oct 2026, 02:17 PM 👁 15
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में आयोजित रामलीला के बीच, जर्जर गांधी स्मारक की टूटी सीढ़ियों के नीचे बैठी जनता को संभावित सुरक्षा जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है।गांधीगंज रामलीला मैदान में इन दिनों रामलीला का आयोजन चल रहा है। हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु रामलीला देखने आ रहे हैं। लेकिन इसी मैदान में बना गांधी स्मारक मौत को दावत दे रहा है।स्मारक पर जाने वाली सीढ़ियां और जीना पूरी तरह से क्षतिग्रस्त और जर्जर हो चुका है। प्लास्टर पूरी तरह उखड़ चुका है, ईंटें टूटी हुई हैं और सरिया दिखाई दे रहा है। सबसे खतरनाक बात ये है कि इसी टूटी हुई सीढ़ी के ठीक नीचे ही पब्लिक बैठती है और रामलीला देखती है। भीड़ के दबाव में अगर ये सीढ़ियां भरभराकर गिरीं तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं और बड़ा हादसा हो सकता है।
स्थानीय निवासी नवनीत माहेश्वरी का कहना है कि वह रामलीला मैदान के निवासी हैं और कई बार नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ को इस बारे में शिकायत की गई है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। बच्चे इस जर्जर सीढ़ियों पर ऊपर नीचे खेलते कूदते हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
रामलीला कमेटी ने भी इस ओर ध्यान दिलाया है कि सुरक्षा के लिहाज से इस जगह की तत्काल मरम्मत की जाए।
अब सवाल ये उठता है कि जब रामलीला जैसा बड़ा आयोजन चल रहा है जहां रोज भीड़ उमड़ रही है, तो नगर पालिका इस खतरे को क्यों अनदेखा कर रही है? क्या पालिका किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है?
जनता की मांग है कि नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी तत्काल मौके का निरीक्षण करें और टूटी सीढ़ियों को जल्द से जल्द ठीक कराएं।
📲Get App