🔥 TRENDING Gold‑themed pandal in West Bengal dres... 11 Children Dead, Others Missing After... Bihar’s new freight rail line to bypas... Boat capsizes in Hajipur, Bihar, causi... Accused in Mad Sandhu Murder Brought f... BCCI Sets Date for Upcoming IPL Mega A...
14 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिकंदराराऊ में जेसीबी से दीवार तोड़ने का सनसनीखेज मामला, महिला से मारपीट का आरोप

✍️ Reporter: Harshit 🗓 14 Oct 2026, 09:42 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव महामई सिलावट नगला सराय में जेसीबी से मकान की दीवार तोड़ने और विरोध करने पर महिला से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता संगीता के अनुसार 13 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे गांव के कुछ लोग जेसीबी लेकर आए और उसकी दीवार तोड़ दी। विरोध करने पर देवरानी के साथ मारपीट और धमकी दी गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव महामई सिलावट नगला सराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पीड़िता संगीता ने आरोप लगाया है कि 13 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे वह अपने परिवार के साथ खेत पर बाजरा काटने गई हुई थी। घर पर उसकी देवरानी मौजूद थी। इसी दौरान गांव के ही कुछ लोग जेसीबी मशीन लेकर आए और उसके मकान की ईंट की दीवार को तोड़ने लगे।
जब देवरानी ने दीवार तोड़ने का विरोध किया तो आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी।
पीड़िता का कहना है कि उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर जेसीबी से ईंट की दीवार को गिराते हुए देखा जा सकता है।पीड़िता के अनुसार यह जमीन उसकी है और वह पिछले 6 महीने से यहां रह रही है। पीड़िता ने थाने में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा कायम कर जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता संगीता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि हमें न्याय चाहिए और हमारी दीवार लगवा दी जाए।
📲Get App