🔥 TRENDING ಬಿಎಂಡಿಎ ಮೈತ್ರಿಕೂಟದ ಎ.ಪಿ. ರಂಗನಾಥ್, ಬೆಂಗ... J&K Government Approves Promotion of 9... Chief Minister Omar Swears in Four New... J&K Ministers Meet, Focus on Balanced... Father Shot in Ludhiana Over Old Feud... Jabalpur Water Tax Hike Halted by High...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदराराऊ में GT रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक घायल, मौके पर भीड़ जुटी

✍️ Reporter: Harshit 🗓 27 Oct 2026, 09:47 PM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ में मंगलवार शाम करीब 7 बजे GT रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सड़क पार कर रहे दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पंत चौराहे से बस स्टैंड की ओर जा रही बाइक पर MI इंटर कॉलेज के पास के 3 युवक सवार थे, तभी दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और दोनों पक्षों में काफी देर तक विवाद होता रहा।

सिकंदराराऊ में मंगलवार शाम करीब सात बजे GT रोड स्थित सब्जी मंडी के सामने दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
बताया जा रहा है कि पंत चौराहे की तरफ से बस स्टैंड की ओर जा रही बाइक पर MI इंटर कॉलेज के पास के निवासी तीन युवक सवार थे। इसी दौरान स्थानीय निवासी दो युवक अपनी बाइक से GT रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी दोनों बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में सड़क पार कर रहे दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद होता रहा। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते रहे।
सूचना के बाद घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए अपने साथ ले गए। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, लेकिन हादसे के बाद काफी देर तक GT रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सिकंदराराऊ से अर्जुन वार्ष्णेय के साथ हर्षित वार्ष्णेय की रिपोर्ट
📲Get App