🔥 TRENDING 1,00,00,000 ਤੋਂ ਵੱਧ ਦੀ ਡਰੱਗਜ਼! ਤਾਮਿਲਨਾ... बीड़ के बालाम मंदिर में नवरात्रि महोत्... नालंदा एसपी ने महिला दरोगा पुष्पा कुमा... காரைக்குடி அழகப்பா மேல்நிலைப்பள்ளி மாண... भंगेल (नोएडा) में दशहरा पूजा के अवसर प... टोंक तहसील में बरसात से सरसों की बुआई...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिकंदराराऊ में अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर लटका ट्रॉला, मची अफरा-तफरी - बड़ा हादसा टला

✍️ Reporter: Harshit 🗓 19 Oct 2026, 08:59 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हाथरस के सिकंदराराऊ में रविवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। एटा रोड रेलवे ओवरब्रिज पर अलीगढ़ से आ रहा ट्रॉला ओवरटेक करते हुए अनियंत्रित होकर दीवार से टकराया और आधा नीचे लटक गया।

हाथरस के सिकंदराराऊ से रविवार सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है, जहाँ एक बड़ा हादसा होते-होते बाल-बाल टल गया।
घटना सिकंदराराऊ के एटा रोड पर रेलवे फाटक के पास बने ओवरब्रिज की है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ की तरफ से आ रहा एक भारी-भरकम ट्रॉला ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रॉला डिवाइडर को पार करता हुआ ओवरब्रिज की दीवार से टकराकर आधा नीचे की तरफ लटक गया।
गनीमत ये रही कि ट्रॉला नीचे नहीं गिरा और नीचे से गुजर रहा कोई दूसरा वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
हादसे में ट्रॉला के चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही सिकंदराराऊ पुलिस और हाईवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची। करीब तीन से चार हाइड्रा क्रेन की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉले को ओवरब्रिज से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारू कराया गया।
📲Get App