🔥 TRENDING ED Cracks Down on Narco-Hawala Network... ED freezes 1,424 accounts in crackdown... लखनऊ में भारी बारिश का अलर्ट जारी, 29‑... Hit‑and‑run clause of Bharatiya Nyaya... Fire Breaks Out in Delhi's North Block... Congress aims to bring 100,000 workers...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सिकंदराराऊ के पोरा में सुमंत किशोर सिंह के जन संवाद सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, किसानों-युवाओं के मुद्दों पर भरी हुंकार

✍️ Reporter: Harshit 🗓 26 Oct 2026, 09:30 AM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के पोरा गांव में सुमंत किशोर सिंह के जन संवाद सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोग उमड़े। ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया गया। सम्मेलन में शिक्षा, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और क्षेत्र के विकास के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव और सपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद रहे।

सिकंदराराऊ के पोरा गांव में समाजवादी पार्टी के नेता सुमंत किशोर सिंह के जन संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ सुमंत किशोर सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। पंडाल में बड़ी संख्या में कुर्सियां लगाई गई थीं जो पूरी तरह भर गईं।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुमंत किशोर सिंह ने शिक्षा, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और क्षेत्र के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि संघर्ष से ही परिवर्तन आता है और जनता का प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि पूर्व में अखिलेश यादव की सरकार की नीतियों को जनता के सामने रखा और पिछले 10 साल की भाजपा सरकार से तुलना की। जनता ने बताया कि जो सुख-सुविधा अखिलेश यादव की पांच साल की सरकार में मिली, वो पिछले दस साल में नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीति, रीति और सिद्धांतों पर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेगी और नौजवान, किसान, मजदूर, गरीब, शोषित, वंचित, पिछड़ा, दलित, आदिवासी सभी को साथ लेकर चलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख द्वारा आयोजित इस जन संवाद में युवाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली और क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई।
📲Get App