🔥 TRENDING વડિયામાં ગેરકાયદે સસ્તા અનાજનો ૩૬૧.૨૫... દામનગરના મયુર ગઢવીએ ભૂટાનમાં બે વર્ષની... લાઠીમાં કિશોરને 'ત્રાંસી નજર' આપવાની જ... Crime Branch files closure report in R... Bengaluru Advocate Shot Dead by Tenant... Cyber Crime Surge: Key Digital Threats...
19 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

सिकंदराराऊ के मोहल्ला मटकोटा में सजी माता काली की भव्य झांकी, मोहल्ले में उमड़ा आस्था का सैलाब

✍️ Reporter: Harshit 🗓 19 Oct 2026, 10:14 AM 👁 20
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के मौहल्ला मटकोटा में सजी माता काली की भव्य झांकी सजी। अर्जुन वार्ष्णेय, हर्षित वार्ष्णेय, रचित वार्ष्णेय और उनके माताजी-पिताजी ने पूजा-आरती की। मोहल्ले के प्रशांत गुप्ता, गौरव शर्मा, लालू भारद्वाज, सहित पूरे मोहल्ले ने माता को घर बुलाकर आशीर्वाद लिया। पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।

सिकंदराराऊ के मोहल्ला मटकोटा से भक्ति और आस्था से जुड़ी एक सुंदर तस्वीर सामने आई है, जहाँ NEED24 NEWS के संवाददाता हर्षित वार्ष्णेय के आवास पर माता काली की भव्य झांकी सजाई गई।
जैसे ही शाम ढली, हर्षित वार्ष्णेय के घर पर माता काली का दरबार सजा और ढोल-नगाड़ों के साथ माता का आगमन हुआ। इस पावन अवसर पर NEED24 के संवाददाता हर्षित वार्ष्णेय, उनके भाई अर्जुन वार्ष्णेय, रचित वार्ष्णेय और उनके पूज्य माता-पिता ने एक साथ मिलकर माता रानी की विधि-विधान से पूजा अर्चना की और भव्य आरती उतारी। पूरा परिवार माता की भक्ति में लीन नजर आया।
माता काली की झांकी की सूचना मिलते ही पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई और देखते ही देखते सैकड़ों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंच गए। सभी ने माता काली को अपने घर में आमंत्रित किया।
खास तौर पर मोहल्ले के निवासी प्रशांत गुप्ता, गौरव शर्मा, लालू भारद्वाज, आदि और उनके परिवार सहित आस-पड़ोस के दर्जनों परिवारों के यहाँ माता काली की झांकी पहुंची और सभी को आशीर्वाद दिया। हर घर में आरती, भजन-कीर्तन का दौर चला।
भक्तों ने बताया कि माता काली की इतनी सुंदर और भव्य झांकी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी। इस आयोजन से पूरे मोहल्ले में भक्तिमय माहौल बना रहा और सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
📲Get App