Crime
सिकंदराराऊ के गांव नारई में जन्मदिन में आए दो युवकों से मारपीट, तीन नामजद समेत चार पर केस दर्ज
सिकंदराराऊ के गांव नारई में भांजे के जन्मदिन में आए दो युवकों के साथ मारपीट हो गई। कासगंज के रहने वाले तेज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव नारई से मारपीट का मामला सामने आया है। गांव में अपने भांजे के जन्मदिन में शामिल होने आए दो युवकों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित जनपद कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र के गांव दौकेली निवासी तेज सिंह पुत्र गंगाराम सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह 11 अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने साथी कैलाश पुत्र लेखराज के साथ गाड़ी से गांव नारई में भांजे के जन्मदिन में शामिल होने आए थे।
आरोप है कि गांव के बाहर पहुंचते ही गांव के ही दिलीप पुत्र कंचन, मोहन पुत्र कटार, विकास पुत्र सत्यभान और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया और बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।