🔥 ट्रेंडिंग राजु राम पाइलेट ने सरपंच पद के लिए चुन... Land acquisition underway for nine int... Bangalore Suburban Rail Project Advanc... Bengaluru Metro Phase 3 Land Acquisiti... सिरोंद गांव में पूनम कुमारी को सरपंच प... કચ્છના રાપર તાલુકામાં ટ્રેક્ટર શોરૂમમા...
22 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सिकंदराराऊ के फुलरई में सड़क निर्माण पर बवाल, हाथ लगाते ही उखड़ रही गिट्टियां - ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप

✍️ रिपोर्टर: Harshit 🗓 22 अक्टू. 2026, 09:34 PM 👁 15
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में बन रही सड़क में घटिया सामग्री का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है हाथ लगाते ही गिट्टियां उखड़ रही हैं। 800 मीटर की जगह 600 मीटर सड़क बनने और दिव्यांगों को हो रही परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर DM और SDM से जांच की मांग की है।

सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में विकास के नाम पर खानापूर्ति का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों के मुताबिक ठेकेदार ने सड़क निर्माण में भारी लापरवाही बरती है। 800 मीटर की सड़क के नाम पर 600 मीटर ही काम किया गया और वो भी इतना घटिया कि हाथ मारते ही गिट्टी निकल रही है।
दिव्यांग ग्रामीण योगेश कुमार ने बताया कि गड्ढों की वजह से उनकी तीन पहिया स्कूटी कई बार पलट चुकी है
इसी को लेकर पूरे गांव ने एकजुट होकर सड़क निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन किया है और जिलाधिकारी से मांग की है कि जब तक सड़क की गुणवत्ता की जांच नहीं हो जाती, तब तक ठेकेदार का भुगतान पूरी तरह से रोका जाए और दोषी ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए।
📲Get App