🔥 TRENDING कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के आने... J&K Police Arrest Terrorist Wanted for... Kerala Murder Suspect Wanted Since 200... Munna Bhai M.B.B.S. to Return to Theat... Ramayana: Ranbir Film Earns ₹1,700 Cr... Shrima Shares Unseen Photo with Actres...
26 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकंदरपुर पुलिस ने साइबर ठगी में 35,014 रुपये की राशि वापस कराई

✍️ Reporter: Deepak Kumar Gupta 🗓 26 Nov 2026, 02:40 PM 👁 52
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिकंदरपुर की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने 23 मई 2026 को हुई धोखाधड़ी के बाद पीड़िता रीता राय के बैंक खाते में 35,014 रुपये की राशि लौटाई।

सिकंदरपुर (बलिया) – साइबर ठगी के एक मामले में सिकंदरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिसोटार गांव निवासी रीता राय ने NCRP पोर्टल के माध्यम से 23 मई 2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके एचडीएफसी बैंक खाते से 35,014 रुपये की राशि स्थानांतरित कराई गई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी।

प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में साइबर हेल्पडेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी की गई राशि को होल्ड कराकर 10 नवंबर 2026 को पीड़िता के बैंक खाते में वापस करा दिया।

रीता राय ने अपनी धनराशि वापस मिलने पर बलिया पुलिस और सिकंदरपुर थाना पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
📲Get App