🔥 TRENDING भोर तालुक्यात दोन अल्पवयीन चुलत भावांक... Congress Punjab chief Pargat Singh say... Woman Killed, Husband Injured in Truck... Husband Assaults Wife in Public Over D... Amritsar Authorities Monitor Voting Ce... Indore Records 10-Year Low Temperature...
24 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई: न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट में एक वारंटी गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में अवैध हथकड़ शराब सहित एक आरोपी पकड़ा

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 24 Oct 2026, 07:36 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सिकंदरा पुलिस की कार्रवाई: न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट में एक वारंटी गिरफ्तार, पंचायत चुनाव में अवैध हथकड़ शराब सहित एक आरोपी पकड़ा

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार दौसा पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की धरपकड़ एवं अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में 24 अक्टूबर 2026 को सिकंदरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट में एक वारंटी को गिरफ्तार किया। वहीं पंचायत चुनाव के मद्देनजर निगरानी के दौरान अवैध हथकड़ शराब सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

न्यायालय के वारंट में एक वारंटी गिरफ्तार

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना तथा वृत्ताधिकारी मानपुर अशोक कुमार मीना के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सटीक आसूचना एवं कड़ी मेहनत के आधार पर न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट में मिंटू कुमार मीना को गिरफ्तार किया।

अवैध हथकड़ शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने पंचायत चुनाव के दौरान निगरानी करते हुए कजोड़मल चौबदार को अवैध हथकड़ शराब सहित गिरफ्तार किया। इस संबंध में पुलिस थाना सिकंदरा पर प्रकरण संख्या 466/2026, धारा 16/54 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1. मिंटू कुमार मीना पुत्र किशन उर्फ श्रीकिशन मीना, उम्र 38 वर्ष, निवासी कालवान, थाना मानपुर, जिला दौसा।
2. कजोड़मल चौबदार पुत्र कालूराम, उम्र 54 वर्ष, निवासी कालवान, थाना मानपुर, जिला दौसा।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल हरकेश सिंह (183), हेड कांस्टेबल बसंतराम (64), कांस्टेबल उम्मेद सिंह (856) तथा कांस्टेबल भागीरथ ने भूमिका निभाई।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा
📲Get App