🔥 TRENDING Ramayana Surpasses Dhurandhar, Ranks 4... Ramayana Surpasses ₹8 Crore in 16 Days ED Seeks Evidence at Two Sites Linked... Minister Seethakka Lays Foundation Sto... Telangana CM Congratulates Educationis... Odisha TV airs 8PM Headlines on 19 Nov...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

सिकरारा के 46 दिव्यांग बच्चों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 20 Nov 2026, 07:21 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य : बीएसए


सिकरारा (जौनपुर) ! विकासखण्ड बक्शा में गुरुवार को आयोजित एलिम्को (ALIMCO) के निःशुल्क शिविर में सिकरारा ब्लॉक के 46 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें 36 एमआर किट, पांच व्हील चेयर, दो हियरिंग एड, एक ट्राइसाइकिल, एक रोलेटर और एक क्रच शामिल हैं। शिविर में डॉ. पी. डी. तिवारी, डॉ. प्राची, जिला समन्वयक शशिधर उपाध्याय व एलिम्को टीम का मुख्य योगदान रहा।

इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में जिलाध्यक्ष अमित सिंह की उपस्थिति में स्पेशल एजुकेटर रामजीत मौर्य ने विद्यालय के दिव्यांग बच्चों को उपकरण प्रदान किए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) समीर ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों को चिन्हित कर उनकी पढ़ाई और दिव्यांगता से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए ये सामग्रियां दी गई हैं, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।
जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चे समाज की मुख्यधारा में शामिल होंगे और उनकी नियमित पढ़ाई-लिखाई सुचारू रूप से हो सकेगी। इस अवसर पर स्पेशल एजुकेटर दीपक राव, विजय सिंह व रुचि यादव उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन: प्रा. वि. ताहिरपुर में दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर व सहायक किट वितरित करते जिलाध्यक्ष अमित सिंह व शिक्षक।
📲Get App