Religion
सीकर में स्वर्गीय महेश जी सिंधी की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
सीकर के गोविंदम गार्डन में स्वर्गीय महेश जी सिंधी की पावन स्मृति में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य इन्द्रेश जी महाराज प्रवचन दे रहे हैं।
सीकर। श्री गोविंदम गार्डन, सालासर रोड पर स्वर्गीय महेश जी सिंधी की पावन स्मृति में महेशम श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चल रहा है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य इन्द्रेश जी महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर रहे हैं। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और हरि नाम संकीर्तन से पूरा कथा पांडाल भक्तिमय वातावरण में गूंज रहा है।
कथा के दौरान कपिल चरित्र, ध्रुव चरित्र, जड़ भरत एवं अजामिल चरित्र सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। आगामी दिनों में प्रह्लाद चरित्र, वामन अवतार, कृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन लीला, श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह तथा सुदामा चरित्र के प्रसंग प्रस्तुत किए जाएंगे। आयोजकों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं, जिसमें लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था और बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए ई-रिक्शा की सुविधा शामिल है।
कथा के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया। आयोजन को लेकर सीकर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।