🔥 TRENDING Man Offers Milk to Brahmaputra, Dumps... Assam NEET PG Round 1 Choice Filling D... 15 Jharkhand Police Officers Suspended... Jharkhand Women’s Cycling Squad Secure... Parental Love is a Basic Human Right,... Opposition slams Kerala's Saral Kerala...
02 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सिकर में पंचायती राज चुनाव के तृतीय चरण के लिए मतदान दलों की रवानगी 2 नवंबर को

✍️ Reporter: Mahendra Kumar Mitharwal 🗓 02 Nov 2026, 01:03 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि 2 नवंबर को मतदान दलों को श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर से तृतीय चरण के चुनावों के लिए भेजा जाएगा।

सीकर, 1 नवम्बर: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने कहा कि पंचायती राज आम चुनाव‑2026 के तृतीय चरण में मतदान करवाने हेतु मतदान दलों की रवानगी 2 नवंबर 2026 को सोमवार को श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर से की जाएगी। फाइनल रेंडमाइजेशन के बाद रवानगी प्रक्रिया पूर्ण होगी।

इस चरण में जिला की पाँच पंचायत समितियों—धोद ग्रामीण, धोद, दांतारामगढ़, पलसाना और खाचरियावास—में चुनाव आयोजित किए जाएंगे। इन समितियों में कुल 89 वार्ड और 134 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। धोद ग्रामीण में 21 वार्ड व 33 ग्राम पंचायतें, धोद में 19 वार्ड व 31 ग्राम पंचायतें, दांतारामगढ़ में 15 वार्ड व 23 ग्राम पंचायतें, पलसाना में 19 वार्ड व 28 ग्राम पंचायतें तथा खाचरियावास में 15 वार्ड व 19 ग्राम पंचायतें हैं।

धोद ग्रामीण में 1,19,335 मतदाता, धोद में 1,10,023 मतदाता, दांतारामगढ़ में 80,523 मतदाता, पलसाना में 1,06,349 मतदाता और खाचरियावास में 79,332 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पंच और सरपंच का चुनाव बैलेट पेपर से किया जाएगा, जबकि जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य का चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से होगा।
📲Get App