🔥 TRENDING United Zou Organisation alleges studen... Manipur Police Confiscate 374g Heroin... Meghalaya’s ‘Last Cherry Blossom’ Film... CBI arrests Delhi police ASI for Rs 70... Surrey ਦੇ Walmart ਪਾਰਕਿੰਗ ਵਿੱਚ 23-ਸਾਲਾ... ବାତ୍ୟାକୁ ନେଇ ବଡ଼ ଅପଡେଟ୍; ଆସିଲା ଏମିତି ସ...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

साइबर अपराधों पर सख्त हुए अपर पुलिस अधीक्षक, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Nov 2026, 10:43 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

साइबर ठगी रोकने के लिए 1930 हेल्पलाइन के प्रचार पर जोर, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी कॉल से सतर्क रहने की अपील

उरई (जालौन)। जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों को साइबर ठगी से बचाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. ईशान सोनी ने पुलिस लाइन उरई स्थित सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में साइबर क्राइम सेल, जनपद के समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों पर संचालित साइबर हेल्प डेस्क के कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने आम नागरिकों से प्राप्त होने वाली साइबर शिकायतों पर तत्काल रिस्पांस देने और मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) एवं साइबर अपराधों से संबंधित लंबित विवेचनाओं का निरीक्षण करते हुए अर्दली रूम लिया गया। इस दौरान संबंधित विवेचकों को तकनीकी साक्ष्यों का समयबद्ध संकलन करने, विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने तथा आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में पीड़ितों की मेहनत की कमाई बचाने पर विशेष जोर देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि शिकायत मिलते ही संदिग्ध बैंक खातों को तत्काल होल्ड अथवा फ्रीज कराया जाए। साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल एवं हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी के प्रयासों में तेजी लाई जाए। अंत में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, एपीके फाइलों और ऑनलाइन प्रलोभनों से होने वाली ठगी के प्रति लोगों को जागरूक करें। इसके लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाए।
📲Get App