🔥 TRENDING Brother and Wife Arrested in Laskana M... Fiscal Discipline Drives India’s Growt... India's Exports Surge 29.9% in October... MoSPI Panel Urges Sector‑wise Accounts... Ramayana to Reach ₹1,075 Cr Worldwide... Kareena Kapoor's Pendant Sparks Contro...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

सहायक आचार्य परीक्षा-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 19 और 20 नवंबर को होगी परीक्षा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 14 Nov 2026, 05:18 AM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर बायोमेट्रिक सत्यापन तक की रहेगी व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सहायक आचार्य परीक्षा-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को परीक्षा निष्पक्ष, पारदर्शी और पूरी तरह नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिए। परीक्षा का आयोजन आगामी 19 और 20 नवंबर को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर किया जाएगा। इसमें कुल 1,27,571 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा आगरा, मेरठ, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी में आयोजित की जाएगी। दोनों दिन परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित की गई है। मुख्य सचिव ने परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। परीक्षा की निगरानी के लिए AI इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर लाइव स्ट्रीमिंग और अभ्यर्थियों के बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी भी ली जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों को परीक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें, ताकि अभ्यर्थियों को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।
📲Get App