स्थानीय
सिंहस्थ-2028 हेतु अंडरपास एवं सड़क कार्यों में समन्वय, मार्च 2027 तक पूर्ण
संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत सड़क एवं अधोसंरचना कार्यों का निरीक्षण किया, अंडरपास निर्माण में समन्वय और शंकराचार्य चौराहा से मुरलीपुरा तक सड़क कार्य मार्च 2027 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत संभागायुक्त-सह-सिंहस्थ मेला अधिकारी श्री आशीष सिंह एवं कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने शहर में चल रहे सड़क एवं अधोसंरचना विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान हरिफाटक ब्रिज के नीचे प्रस्तावित अंडरपास निर्माण कार्य में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी एवं एमपीआरडीसी को आपसी समन्वय से कार्ययोजना तैयार कर निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
साथ ही शंकराचार्य चौराहा से मुरलीपुरा तक सड़क निर्माण मार्च 2027 तक पूर्ण करने तथा ड्रेनेज, पेयजल पाइपलाइन एवं विद्युत पोल शिफ्टिंग के कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।
इसके अतिरिक्त केटीएम शोरूम से नीलगंगा चौराहा तक मार्ग चौड़ीकरण एवं सांवेर रोड से जुड़ने वाले जंक्शन की कार्ययोजना की समीक्षा कर यातायात सुगम बनाने के निर्देश दिए।