🔥 TRENDING असनावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लावासल... जमुई के लाल शैलेश कुमार ने रचा इतिहास,... बिलासपुर के गड्ढापुर में गड्ढा बन गया,... സുഫിയാന്റെ വീട്ടിലേക്ക് പെട്രോൾ ബോബ് എ... असाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्... Abhishek Sharma poised to break Suryak...
30 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सहरसा में विदेशी शराब की तस्करी, गिट्टी के नीचे छिपाकर ट्रक से बरामद, तीन गिरफ्तार

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 30 Oct 2026, 12:24 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सहरसा के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गिट्टी के नीचे छिपी विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की और ट्रक चालक व दो सहयोगियों को हिरासत में लिया।

सहरसा जिले के सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने देहद चौक के निकट गिट्टी लदे एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। तस्करों ने शराब को गिट्टी के नीचे छिपाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की थी।

पुलिस ने माली चौक की ओर से आ रहे ट्रक (बीआर 10 जीसी 7819) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक में लदी गिट्टी के नीचे छिपी ओल्ड हैबिट कंपनी की विदेशी शराब की बड़ी खेप मिली, जिसे पहली नजर में देखना कठिन था। बरामद शराब तथा ट्रक को जब्त कर थाना लाया गया।

ट्रक चालक, उपचालक सहित कुल तीन लोगों को मौके पर ही हिरासत में लिया गया और पूछताछ जारी है। पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि शराब की खेप कहां से आयी और इसे किस स्थान पर पहुँचाना था, साथ ही तस्करी के पीछे के अन्य सदस्य और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

वर्तमान में पुलिस की कार्रवाई जारी है और बरामद शराब की कुल मात्रा व उसकी अनुमानित कीमत के संबंध में विस्तृत जानकारी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी।
📲Get App