🔥 ट्रेंडिंग आंध्र प्रदेश ने तूफान-प्रतिरोधी बिजली... आंध्र प्रदेश सीएम ने दक्षिण की प्रतिनि... आंध्र प्रदेश में ड्रग पेडलर युवाओं पर... जमीनी विवाद की सूचना एक करोड़ रुपये का गुजरात वंदना संग्रहा... गुजरात में ए.के. -47 से लैस आतंकवादी ग...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 28 नव. 2026, 11:28 AM 👁 22
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सहरसा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सहरसा में 29 नवंबर को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानसहरसा में शिक्षा को बढ़ावा देने और मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से 29 नवंबर को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। बिहार कुम्हार प्रजापति सामान्य समिति की ओर से यह कार्यक्रम शहर के मत्स्यगंधा रिसोर्ट में आयोजित होगा। समारोह की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। इसको लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी। समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं समिति के प्रदेश अध्यक्ष रूपेश पंडित, बिहार विधान परिषद सदस्य शिवरानी देवी और शीला पंडित को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने सहरसा, मधेपुरा और सुपौल जिले के समाज के लोगों, अभिभावकों, महिलाओं एवं युवाओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। समिति का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ समाज का शैक्षणिक और सामाजिक उत्थान करना है।

बाइट डॉ शैलेंद्र
📲Get App