🔥 ट्रेंडिंग परासरी में स्वतंत्रपुरा रोड पर जुए के... पटना के बायपास थाना क्षेत्र के पैजवा ग... डीह थाना प्रभारी जितेंद्र मोहन सरोज ने... पोलैंड में बंदूक हमला रिपोर्ट किया गया Government Releases Rs. 5.88 Crore as... हैदराबाद के एनबीएफसी से साइबर धोखेबाजो...
08 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खेल

सहरसा के बनगांव में18 नवंबर को आयोजित होगा एस बी आई नटखट खेल महोत्सव

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 08 नव. 2026, 05:47 PM 👁 14
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की उद्येश्य से एस बी आई नटखट खेल महोत्सव 2026का आयोजन 18से 24 नवंबर तक सहरसा के बनगांव में किया जाएगा

सहरसा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बनगांव में 18 नवंबर से होगा SBI नटखट खेल महोत्सव, 10 हजार खिलाड़ियों के जुटने का लक्ष्य

बिहार के ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से SBI नटखट खेल महोत्सव 2026 का आयोजन आगामी 18 से 24 नवंबर तक सहरसा के बनगांव में किया जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक इस आयोजन का टाइटल स्पॉन्सर है। इस बार 10 हजार से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है। महोत्सव में महिला कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, एथलेटिक्स, 10 किलोमीटर मैराथन, साइक्लिंग, शतरंज और कैरम सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खास बात यह है कि अमेरिका और इंग्लैंड सहित विदेशों में रहने वाले लोग भी इस आयोजन को आर्थिक सहयोग और समर्थन दे रहे हैं। आयोजकों का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं और महिला खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है।

निरंजन ठाकुर नटखट खेल महोत्सव चेयरमैन
📲Get App