🔥 TRENDING Economic think tank urges government t... छोटे गांव से राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा ए... Crazy Rich Asians to Expand into TV Se... বিদ্যুৎ চুরির দায়ে তৃণমূল নেতা আইয়ুব হ... MANAGE Celebrates 10th PGDM (Agri-Busi... 18-year-old dies after drowning in Tel...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ज्ञानेश कुमार पुतला दहन किया गया

✍️ Reporter: Dharmendra Rajak 🗓 11 Oct 2026, 08:52 AM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित सिंहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का प्रदर्शन, चुनाव आयोग के खिलाफ पुतला दहन*

रैगांव -प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर थाना के सामने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिंहपुर द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिंहपुर के ब्लॉक अध्यक्ष रोहणी प्रसाद लोधी नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता महत्वपूर्ण है। इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी द्वारा प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
सिंहपुर थाना के सामने आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। मुख्य रूप से मौजूद रहे जिला संगठन महासचिव नागेश मिश्रा, पूर्व विधायक कल्पना वर्मा, गुरुवेंद्र सिंह, प्रियंका गांधी संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुशवाहा,सीमा मनीष बागरी, सुदामा प्रजापति, जतिन ढाली, गफूर मंसूरी रब्बू, मंडलम अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, शत्रुघ्न उरमालिया, अंकित सिंह,हरिशंकर कुशवाहा, लक्ष्मीकांत रजक, मनोज प्रजापति, सिंहपुर किसान कांग्रेस अध्यक्ष हरीश खान, सोहावल किसान कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश बागरी, सिंहपुर पंचायत अध्यक्ष सुमेश मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस मीडिया प्रभारी रामविशाल रजक,राजेन्द्र बागरी, युवराज सिंह, रामाऔतार कुशवाहा, संदीप सिंह, शंकरदयाल प्रजापति,मन्नालाल प्रजापति, राजाभाईया लोधी, अकलेश लोधी, शियालखन कोरी, सुखेन्द्र कुमार गर्ग, रमजान खान, मनीष बागरी,सभालाल लोधी, मृगराज सिंह प्रिंस, संजय लोधी,जीतलाल , कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष आशीष कापड़िया,इंद्रजीत,संतलाल कुशवाहा, संतोष कुमार मिश्रा, रावेंद्र कुशवाहा,रामसरोवर कुशवाहा, गुड्डा बागरी,दयाराम टीकर,शंकर कुशवाहा,नीरज कुशवाहा, मिजाजीलाल, मनाराम नामदेव, गयाप्रसाद, रामलखन,महेन्द्र ,संतोष, पूर्व युवक कांग्रेस जिला प्रवक्ता धर्मेन्द्र रजक हिलौंधा,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विषयों को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। अंत में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन समाप्त किया गया। आभार ब्लॉक अध्यक्ष रोहणी प्रसाद लोधी ने आए हुए सभी वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ताओं का सादर धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।🙏
📲Get App