🔥 TRENDING પાટણના વરાણા ખોડિયાર માતાજી મંદિર ટ્રસ... Taylor Swift Unveils Gothic Vibe in Ne... लखनऊ में सुहावना मौसम, दिनचर्या के लिए... Towson University Lockdown Ends After... Gujarat Launches Unified Online Portal... News18 Tamil Debuts 8 AM Election Show...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सिंगोड़ी पुलिस ने चोरी कि ट्रैक्टर के साथ एक को किया गिरफ्तार
Crime

सिंगोड़ी पुलिस ने चोरी कि ट्रैक्टर के साथ एक को किया गिरफ्तार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Aug 2026, 05:48 PM 👁 32
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिंगोड़ी पुलिस ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान केतहत दो दिन पुर्व हुए चोरी के ट्रैक्टर का किया सफल उद्भेदन घटना में शामिल आरोपी को भी पुलिस न किया गिरफ्तार

पालीगंज से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना पुलिस और सिंगोड़ी वरित कार्रवाई चोरी की गई ट्रैक्टर बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 16.08.2026 की रात्रि में सिगोड़ी थाना में एक व्यक्ति द्वारा सूचना प्रतिवेदित कराई गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया है।

इस संदर्भ में कांड दर्ज कर अग्रतर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

कांड की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पालीगंज-2), पटना एवं थानाध्यक्ष, सिगोड़ी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान तथा CCTV फुटेज के विश्लेषण के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी की गई ट्रैक्टर को जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है ।

साथ ही चोरी की घटना में संलिप्त 1 अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में श्री पंकज कुमार शर्मा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पालीगंज 02), पटना द्वारा दी गई बाइट
📲Get App