🔥 TRENDING ದೇವರಹಿಪ್ಪರಗಿ ತಹಶೀಲ್ದಾರ್ ವಿರುದ್ಧ ಶ್ರೀ ಮ... हज़ारीबाग़, बड़कागांव में अवैध ईंट भट्ठो... जिलाधिकारी विनोद दूहन ने अररिया में सा... Goa Daily Domestic Flights to Decline... MRPL wins two National Innovation Awar... Siemens Energy India Opens Tech Traini...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सिंगरौली: क्रेशर मालिक को बंदूक की नोक पर बनाया बंधक, बीच जंगल में की गई बर्बर मारपीट

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 27 Oct 2026, 05:12 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बदमाशों ने क्रेशर मालिक रविंद्र सिंह का अपहरण करके बीच जंगल में उनकी बर्बर मारपीट की और 15,000 रुपये लूट लिए। मुख्य आरोपी को पुलिस के सामने भागते देखा गया, जिस पर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के सिंगरौली मिनरल (जैतपुर) क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां अपराधियों ने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दुस्साहस की हदें पार कर दीं। 26 अक्टूबर 2026 को क्रेशर मालिक रविंद्र सिंह अपनी क्रेशर से ग्रेडर मशीन लेकर सिंगरौली की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोपियों ने उन्हें बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और जबरन गाड़ी से उतारकर बीच जंगल की सुनसान जगह पर ले गए, जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उनकी जेब में रखे 15,000 रुपये नकद लूट लिए गए।

इस घटना की जानकारी क्रेशर पर काम करने वाले कर्मचारियों को मिली, जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में 7 से 8 कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना खोजबीन करते हुए मुख्य सड़क पर पहुंचे, जहां उनका ग्रेडर खड़ा था। बदमाशों ने कर्मचारियों को अपनी तरफ आते और घेरते देखकर होश खो दिया और वे सहमकर मौके से भाग खड़े हुए, जिससे रविंद्र सिंह की जान बच सकी।

घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि मुख्य आरोपी पुरुषोत्तम पटेल, जिसने रविंद्र सिंह को अपने कब्जे में रखा था, उसे साफ-साफ भागते हुए देखा गया। इसके बावजूद मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे पकड़ना या हिरासत में लेना उचित नहीं समझा। पीड़ित पक्ष और स्थानीय लोगों में इस ढुलमुल रवैया को लेकर भारी आक्रोश है, जिसमें पुलिस के किसी बड़े राजनीतिक या स्थानीय संरक्षण के दबाव में काम करने के संकेत दिए जा रहे हैं।

अब देखना यह होगा कि सिंगरौली पुलिस प्रशासन इस डकैती, अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में कब तक मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है, या फिर यह मामला दबा दिया जाएगा।
📲Get App