🔥 TRENDING Teen Receptionist Ankita Bhandari Murd... Delhi Restaurant Fire: Man Saves Toddl... Bomb threats sent to several Delhi sch... कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल को ज... Indore’s 74‑Year‑Old Malhar Ganj Polic... Government School Principal Dies After...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

सिंगरौली के सितारे कार्यक्रम में छात्राओं ने किया अंतरिक्ष दर्शन, चंद्रमा और शनि के दीदार से खिले चेहरे

✍️ Reporter: Ravi Prasad Prajapati 🗓 15 Oct 2026, 11:20 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सिंगरौली के सितारे कार्यक्रम में छात्राओं ने किया अंतरिक्ष दर्शन, चंद्रमा और शनि के दीदार से खिले चेहरे

सिंगरौली के सितारे कार्यक्रम में छात्राओं ने किया अंतरिक्ष दर्शन, चंद्रमा और शनि के दीदार से खिले चेहरे

प्रोफेशनल टेलीस्कोप से चंद्रमा की सतह, शनि के वलय और बृहस्पति ग्रह का किया अवलोकन

सिंगरौली । कलेक्टर श्री गौरव बैनल की पहल पर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने तथा विज्ञान एवं खगोल विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से एकलव्य आवासीय विद्यालय, बरगवां में ‘सिंगरौली के सितारे–अंतरिक्ष दर्शन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को आधुनिक प्रोफेशनल टेलीस्कोप के माध्यम से विभिन्न खगोलीय पिंडों के प्रत्यक्ष अवलोकन का अवसर मिला। अंतरिक्ष की दुनिया को करीब से देखने का अवसर पाकर छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने टेलीस्कोप की सहायता से चंद्रमा की सतह, शनि ग्रह के वलयों और बृहस्पति ग्रह की विशेषताओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्हें तारामंडलों एवं अन्य खगोलीय पिंडों के संबंध में जानकारी दी गई एवं मौके पे मौजूद IISER संस्थान के वैज्ञानिक मयूरेश द्वारा उपस्थित शिक्षकों को टेलिस्कोप संचालन के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई ।
पुस्तकों में पढ़े गए वैज्ञानिक तथ्यों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिलने से छात्राओं की जिज्ञासा बढ़ी। उन्होंने उत्साहपूर्वक ग्रहों एवं अंतरिक्ष से जुड़े विभिन्न विषयों को समझा और खगोल विज्ञान के बारे में जानकारी प्राप्त की।

‘सिंगरौली के सितारे–अंतरिक्ष दर्शन’ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा उनमें वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और अनुसंधान की भावना विकसित करना है। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाओं से परिचित कराने के साथ ही अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासाओं के वैज्ञानिक समाधान खोजने और भविष्य में खगोल विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में करियर की संभावनाओं को समझने में सहायक होंगी।
📲Get App