🔥 ट्रेंडिंग 20 साल के नशे के सौदागर को लुधियाना मे... लुधियाना के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में वी... दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, इंडिया ब्लॉक... उमरिया में मुख्यमंत्री कार्यक्रम से पह... राजस्थान के पूर्व विधायक अतार सिंह भड़... રાજકોટ:-રતનપર ના પાટિયા પાસે આવેલા સીએ...
12 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

सागर: राहतगढ़ सबस्टेशन में 40 एमवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत, क्षमता दोगुनी हुई

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 12 अक्टू. 2026, 10:21 AM 👁 11
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने सागर जिले के राहतगढ़ सबस्टेशन में 40 एमवीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है, जिससे सबस्टेशन की कुल क्षमता बढ़कर 80 एमवीए हो गई है।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने आगामी रबी सीजन में बढ़ने वाली विद्युत मांग के मद्देनजर सागर जिले के 132/33 केवी सबस्टेशन राहतगढ़ में अतिरिक्त 40 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया है। इसके साथ ही सबस्टेशन की कुल स्थापित क्षमता 40 एमवीए से बढ़कर 80 एमवीए हो गई है।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि राहतगढ़ सबस्टेशन में पहले 40 एमवीए क्षमता का एक ही पावर ट्रांसफार्मर स्थापित था। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकृत होने से अब यहां दो पावर ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं। इससे सबस्टेशन की कुल क्षमता दोगुनी होने के साथ विद्युत पारेषण व्यवस्था को अतिरिक्त क्षमता और संचालन के लिए एक वैकल्पिक व्यवस्था मिली है। किसी एक ट्रांसफार्मर के रखरखाव या तकनीकी समस्या की स्थिति में दूसरे ट्रांसफार्मर की उपलब्धता से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के प्रबंधन में सुविधा होगी। यह व्यवस्था आगामी रबी सीजन में बढ़ने वाली विद्युत मांग को पूरा करने में भी सहायक होगी।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने करीब 23 वर्ष पुराने पावर ट्रांसफार्मर की इन-हाउस रिकंडीशनिंग कर उसे पुनर्स्थापित करने के एमपी ट्रांसको के अभियंताओं एवं तकनीकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुराने ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच, आवश्यक सुधार एवं रिकंडीशनिंग कर उसे पुनः उपयोग में लाना कंपनी के अभियंताओं के तकनीकी कौशल और अनुभव को दर्शाता है। इस तरह के प्रयासों से उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के साथ पारेषण व्यवस्था की क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलती है।

एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता टेस्टिंग श्री एम वाय मंसूरी के अनुसार राहतगढ़ में स्थापित किया गया 40 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर लगभग 23 वर्ष पुराना है। एमपी ट्रांसको ने इस ट्रांसफार्मर की रिकंडीशनिंग अपने स्तर पर कराई, जिसमें ट्रांसफार्मर की गास्केट बदलना, तेल रिसाव दूर करना, वैक्यूम करना, इंसुलेटिंग ऑयल बदलना और तकनीकी मानकों की जांच जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए। रिकंडीशनिंग के दौरान ट्रांसफार्मर के सुरक्षित संचालन के लिए उससे जुड़े विभिन्न प्रोटेक्शन डिवाइस और सहायक उपकरणों की भी जांच की गई और आवश्यक परीक्षण पूरे किए गए।
📲Get App