🔥 TRENDING बेतूल के एससी छात्रावास की 1973‑1985 क... शहर से सटे मुफसिल थाना क्षेत्र के पिपर... राजा गुर्जर ने जनकपुर फायरिंग FIR पर क... Haryana to Build Largest Modern Restho... Delhi Police Constable Walks Out of We... Cyclone Akvan Triggers Early Fog Over...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

सुगौली में पल्स पोलिया अभियान का शुभारंभ

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Nov 2026, 03:42 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मोतिहारी जिला के सुगौली प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मेंपल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सुगौली के विधायकने नवजात शिशु को पोलियो कि दावा पिला कर किया

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट
सुगौली में पल्स पोलियो अभियानका का शुभारंभ, विधायक बब्लू गुप्ता ने नवजात को पिलाई पोलियो की खुराक



पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ सुगौली विधायक ने फीता काटकर किया,और इस दौरान विधायक ने नवजात शिशु को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की मौजूदगी में अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

इस मौके पर सुगौली विधायक ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान का मुख्य उद्देश्य पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं और स्वास्थ्य विभाग की टीम को सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।

विधायक ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ भविष्य ही समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. एम.ए. अशअद, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सरार्फ, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास शर्मा, बीएचएम आदित्य रंजन, बीसीएम नितेश कुमार गिरी, नोडल अधिकारी डॉ. विनय शंकर सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

*बाइट:- राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, विधायक, सुगौली।*
📲Get App