🔥 TRENDING પાટણ નગરપાલિકાના વોર્ડ નં. ૪, ૫, ૬, ૭,... हाथरस सादाबाद हत्याकांड खुलासा Rahul Gandhi Calls for Opposition Unit... Vijay Appointed Tamil Nadu Minister –... Koffee With Karan Show Concludes: Who... New Song ‘Kon Varuvaan’ Released for U...
01 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

सफर की रफ्तार भी बढ़ेगी, रोजगार के अवसर भी खुलेंगे

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 01 Oct 2026, 08:58 AM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अगले 5 वर्षों में सुगम सफर के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते होंगे तैयार

भोपाल। प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत अगले पांच वर्षों में 14,981 बसों के संचालन की योजना तैयार की गई है। इस पहल से जहां आम लोगों को बेहतर, सुगम और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा, वहीं परिवहन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है।
योजना के तहत बसों के संचालन के साथ-साथ ड्राइवर, कंडक्टर, बसों के मेंटेनेंस, ITMS (इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम) सहित अन्य परिवहन सेवाओं में रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है। इससे परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। नई बसों के संचालन से यात्रियों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने और सार्वजनिक परिवहन की पहुंच बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही परिवहन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न कार्यों में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित किए जा सकेंगे।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के माध्यम से सरकार का फोकस बेहतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट, सुगम आवागमन और परिवहन क्षेत्र में रोजगार के विस्तार पर है। आने वाले पांच वर्षों में प्रस्तावित 14,981 बसों का संचालन प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App