स्वास्थ्य
सैफई मेडीकल यूनिवर्सिटी में किडनी क्लिनिक का शुभारंभ, मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ सेवाएं
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई में मेडिसिन विभाग द्वारा किडनी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है। इस क्लिनिक का उद्देश्य किडनी रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना है।
उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई में मरीजों को बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विश्वविद्यालय के मेडिसिन विभाग द्वारा एक किडनी क्लिनिक का शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्घाटन कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने किया। इस क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य किडनी एवं गुर्दे से संबंधित रोगों से पीड़ित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श, आवश्यक जाँच तथा उपचार संबंधी समुचित मार्गदर्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
यह किडनी क्लिनिक मेडिसिन विभाग के ओपीडी कक्ष संख्या-18 में संचालित होगा। क्लिनिक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। यहां किडनी रोगों से संबंधित मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के साथ-साथ रोग की समुचित जाँच एवं उपचार की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इस पहल से गुर्दा रोगों के बेहतर प्रबंधन एवं उपचार में मरीजों को सुविधा होगी।
इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के साथ प्रति-कुलपति डॉ. आदेश कुमार, डीन डॉ. उषा शुक्ला, चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एस.पी. सिंह एवं मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अमित सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सहित विभाग के समस्त फैकल्टी सदस्यों ने सहभागिता की।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, किडनी क्लिनिक का शुभारंभ UPUMS सैफई में गुर्दा रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर, विशेषज्ञ एवं समर्पित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल से मरीजों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार संबंधी आवश्यक सुविधाएं प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।