स्वास्थ्य
सीएमएचओ ने सिटी डिस्पेंसरी, मलेरिया एवं कुष्ठ विभाग का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारी को नोटिस जारी करने के निर्देश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.के. वर्मा ने दतिया में सिटी डिस्पेंसरी, जिला मलेरिया विभाग एवं कुष्ठ विभाग का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी के अनुपस्थित पाए जाने पर सीएमएचओ ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया डॉ. बी.के. वर्मा ने बुधवार सुबह तलैया मोहल्ला स्थित पुराने जिला अस्पताल परिसर में संचालित सिटी डिस्पेंसरी, जिला मलेरिया विभाग एवं कुष्ठ विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण व्यवस्था, कार्यालयीन व्यवस्थाओं तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने जिला क्षय केंद्र एवं सिविल सर्जन कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने तथा अपने दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिटी डिस्पेंसरी में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। मलेरिया एवं कुष्ठ विभाग में संचालित गतिविधियों तथा मैदानी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी ली।
सीएमएचओ ने मलेरिया विभाग के मैदानी अमले को मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा आवश्यकता के अनुसार मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित प्रभावित क्षेत्रों में समय पर कार्रवाई कर रोगों की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
निरीक्षण के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लैब टेक्नीशियन श्रीमती हेमलता शिवहरे अनुपस्थित पाई गईं। इस पर सीएमएचओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डॉ. वर्मा ने कहा कि जिले में मलेरिया, डेंगू एवं अन्य मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं आवश्यक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने मैदानी अमले से सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. डी.के. उज्जैनियां, सिटी डिस्पेंसरी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. बाथम, सहायक मलेरिया अधिकारी चन्दन सिंह दादौरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।