🔥 ट्रेंडिंग झारखण्ड के 26वें स्थापना दिवस पर 'रन फ... भाई ने एएसआई चंद्रमोहन सिंह की मौत पर... Chief Minister of Manipur Shri Yumnam... राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी... बीजेपी ने भारत समिट पर राहुल गांधी के... आर्यविर शेखव को वैभव सूर्यवंशी की विशे...
15 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*सीएमएचओ कार्यालय से एक मिनट की दूरी पर इलाज का दावा, टेंट लगाकर बांट रहे दवा*

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 15 नव. 2026, 02:43 PM 👁 18
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*सीएमएचओ कार्यालय से एक मिनट की दूरी पर इलाज का दावा, टेंट लगाकर बांट रहे दवा*

खैरथल हीरालाल भूरानी

सीएमएचओ कार्यालय से महज एक मिनट की दूरी पर सड़क किनारे टेंट लगाकर कथित रूप से इलाज और दवाइयां देने का मामला सामने आया है। यहां हिमालय आयुर्वेदिक दवा खाना के नाम से लगाए गए बैनरों पर पेट रोग, बवासीर, शुगर, बीपी, दमा, गठिया और जोड़ों के दर्द सहित कई बीमारियों के इलाज का दावा किया जा रहा है। बैनरों पर संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी अंकित हैं। स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय के इतने नजदीक इस तरह इलाज के दावे होने से विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। संबंधित व्यक्ति की चिकित्सकीय योग्यता, पंजीकरण और दवाइयों की वैधता की जांच होना जरूरी है। जागरूक नागरिकों ने जिला कलेक्टर और सीएमएचओ से मौके पर टीम भेजकर जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की मांग की है।
📲Get App