🔥 TRENDING बेल्हे येथे २७ ते २९ नोव्हेंबर दरम्यान... अररिया में एनएच 327 पर टोटो में सवार ब... सांसद पप्पू यादव के एस्कॉर्ट वाहन कटिह... भिटवाड़ा में पल्स पोलियों अभियान सफलताप... अररिया के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र प्रसा... अररिया: जोकीहाट में 8,080 लीटर विदेशी...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

सीएम योगी का बड़ा निर्देश: थानों और सरकारी दफ्तरों में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिलेगा पूरा सम्मान

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 23 Nov 2026, 07:55 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बैठाया जाए और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए।

सीएम योगी का बड़ा निर्देश: थाने और सरकारी दफ्तरों में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिले पूरा सम्मान, अधिकारियों को सख्त संदेश

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर बड़ा संदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि भाजपा का कोई कार्यकर्ता थाने या सरकारी कार्यालय में अपनी समस्या लेकर पहुंचे तो उसे सम्मानपूर्वक बैठाया जाए, उसकी बात गंभीरता से सुनी जाए और समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाए।

19 नवंबर को गोरखपुर में जन चौपाल अभियान की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत कड़ी है। कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को लेकर अधिकारियों तक पहुंचता है। ऐसे में उसकी बात को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि वे किसी गलत काम की पैरवी करने नहीं आते, बल्कि गरीब परिवारों को आवास दिलाने, वरासत संबंधी समस्याओं का समाधान कराने, मोहल्लों में जलभराव से निजात दिलाने और जरूरतमंदों को इलाज में सहायता दिलाने जैसे जनहित के मुद्दे उठाते हैं।

योगी आदित्यनाथ ने अपने करीब 28 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का अनुभव साझा करते हुए कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास जताया। उन्होंने प्रशासनिक तंत्र को संदेश दिया कि जनता और संगठन से जुड़े लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए तथा उनका उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से मुख्यमंत्री का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।

गोरखपुर से प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों तक जन चौपाल अभियान की शुरुआत भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अब देखने वाली बात होगी कि मुख्यमंत्री के इन निर्देशों का जिलों के थानों और सरकारी कार्यालयों में कितना प्रभावी ढंग से पालन होता है।

शैलेश गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर – जैथरा, एटा

Need24 News Etah UP
जनहित की खबर, जनता की आवाज!
📲Get App