स्थानीय
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जिला पंचायत सीईओ
जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत ने अंतरविभागीय समन्वय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर अधिक शिकायतें आने वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर समस्याओं का समाधान करें।
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित अंतरविभागीय समन्वय बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से अधिक शिकायतें आ रही हैं, संबंधित अधिकारी उन क्षेत्रों का गहन विश्लेषण करें, शिकायतों के अधिक आने के कारणों का पता लगाएं और वहां विशेष ध्यान केंद्रित कर जन समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें। इसका उद्देश्य यह है कि लोगों को सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करने की नौबत ही न आए।
श्री रावत ने विशेष रूप से उन सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर जोर दिया जो अधिक अवधि से लंबित हैं और उनके शीघ्र व प्रभावी निराकरण के लिए गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। बैठक में सेवा-संकल्प अभियान, संबल पंजीयन व संबंधित आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। साथ ही, राज्य शासन द्वारा निर्धारित की परफॉरमेंस इंडीकेटर (KPI) के तहत विभागवार हितग्राहीमूलक योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति की प्रगति का भी जायजा लिया गया।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री सी बी प्रसाद और श्री अनिल बनवारिया ने प्राइवेट बीएड महाविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को टीसी व मार्कशीट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज न दिए जाने संबंधी सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की सूची डाइट प्राचार्य से मांगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन सभी शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा और विद्यार्थियों को उनके दस्तावेज दिलाए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, बैठक में जिले के विजन डॉक्यूमेंट से संबंधित जानकारी जिला योजना कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए गए। सांदीपनि स्कूल कुलैथ के बच्चों के लिए बस की व्यवस्था, मेला परिसर में प्रस्तावित स्वदेशी मेला और राज्य शासन के अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।