सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण पर ग्रेड-ए नहीं आने पर
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण पर ग्रेड-ए नहीं आने पर अधिकारियों को नोटिस के निर्देश
अन अटेन्डेट सीएम हेल्पलाइन होने पर 03 तहसीलदारों को अवैतनिक करने करने के निर्देश
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि गत माह की तुलना में बेहतर परिणाम लाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग द्वारा निम्न गुणवत्ता के साथ शिकायतें बंद नहीं की जाएं। निम्न गुणवत्ता से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बंद करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग प्रमुख सीएम हेल्पलाइन में विगत माह से बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में कलेक्टर द्वारा सीएम हाउस, सीएम मॉनिट, तथा विभिन्न आयोगों से प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण पर ग्रेड-ए नहीं आने पर तकनीकी शिक्षा विभाग (आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक) जेल विभाग तथा आयुष विभाग के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस के दिए निर्देश।
कलेक्टर ने एक हजार दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इनका अगली बैठक तक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा के दौरान अनअटेंडेड शिकायतें पाए जाने पर कलेक्टर ने तीन तहसीलदारों एवं कनिष्ठ अभियंता विद्युत विभाग देवलोंद को अवैतनिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए समय पर अटेंड करें तथा आवेदकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करें। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करें और शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, डीएफओ श्रद्धा पेंद्रे, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर श्रीमती अमृता गर्ग, एसडीएम ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा, एसडीएम जैतपुर श्री दीपक मंडावी, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती एंटोनिया एक्का, श्री अंकित ऊके सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
#शहडोल #shahdol