🔥 TRENDING लालपुर पंचायतीराज चुनाव की आचार संहिता को लेक... हसनपुर कोतवाली के नए थाना प्रभारी सतेन... পূর্ব বর্ধমানে ব্ল্যাক বাড লিফ (BLB) র... Bollywood Stars Shine at Global Fashio... BollywoodHungama Releases 337 Photos o...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

सीएचसी कोंच में महिला का मंगलसूत्र का लॉकेट गिरा, पुलिस ने शुरू की जांच

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Sep 2026, 06:34 PM 👁 41
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस, साक्ष्यों के आधार पर होगी कार्रवाई।

कोंच (जालौन)। दिनांक 21 सितंबर 2026 को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला उपचार के लिए सीएचसी कोंच पहुंची थी, जहां उसका मंगलसूत्र का लॉकेट टूटकर कहीं गिर गया। सूचना मिलते ही कोतवाली कोंच पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार महिला ग्राम वर्ध, थाना एट, जनपद जालौन की रहने वाली है और अपने परिवारीजनों के साथ सीएचसी कोंच में उपचार कराने आई थी।
महिला द्वारा मंगलसूत्र का लॉकेट टूटकर गिर जाने के संबंध में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया है। पुलिस द्वारा अस्पताल परिसर तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि लॉकेट के संबंध में आवश्यक जानकारी मिल सके। पुलिस का कहना है कि अग्रिम साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App