🔥 TRENDING ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮਨਾਉਣ... युवा कांग्रेस ने शाहजहांपुर मेडिकल कॉल... भामन्या में धूम धड़ाका समिति द्वारा 23... शाहजहांपुर जिला जेल में महिला बैरक का... सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड... शाहजहांपुर के सिंधौली गांव में फायरिंग...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सी पी आई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा पहुंचे सहरसा

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Nov 2026, 08:46 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सी पी आई के राष्ट्रीय महासचिव डी राजा पहुंचे सहरसा पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत बाबा भीम राव अम्बेडकर और वीर कुंवर सिंह कि प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सहरसा से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा पहुंचे सहरसा, पार्टी नेताओं और समर्थकों ने किया भव्य स्वागत

बाबा साहेब अंबेडकर एवं वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश नारायण भवन का किया उद्घाटन

*एंकर :-* भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड डी. राजा के सहरसा पहुंचने पर पार्टी नेताओं एवं समर्थकों ने जगह-जगह फूल-माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। सहरसा पहुंचने के बाद कामरेड डी. राजा ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने बाबू वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने नवनिर्मित शहीद जयप्रकाश नारायण भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह, बिहार राज्य सचिव रामनरेश पांडेय, ओमप्रकाश नारायण तथा सीपीएम के वरिष्ठ नेता कुलानंद यादव सहित पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने संगठनात्मक गतिविधियों और पार्टी की भूमिका को लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बाइट कामरेड डी. राजा CPI राष्ट्रीय महासचिव
📲Get App