🔥 TRENDING सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल Protesters Assemble at Jantar Mantar,... Public Backing Sought for New High Cou... Staff Shortage Undermines Karnataka's... Gold Prices in Karnataka on Oct 4, 202... भड़कटिया में 'नमो सेवा गाथा' कार्यक्रम...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

RWA चुनाव: ‘उगता सूरज’ पैनल में अध्यक्ष से कार्यकारी सदस्य तक सात उम्मीदवार

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 04 Oct 2026, 12:06 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

RWA चुनाव: ‘उगता सूरज’ पैनल में अध्यक्ष से कार्यकारी सदस्य तक सात उम्मीदवार

‘उगता सूरज’ के साथ RWA चुनाव मैदान में सात उम्मीदवार, 20 साल में पहली बार महिला प्रत्याशी ने संभाली कमान

नई दिल्ली। छतरपुर एक्सटेंशन RWA के आगामी चुनाव में ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह के साथ सात उम्मीदवार मैदान में हैं। पैनल में अध्यक्ष पद के लिए मुकेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए शशिरंजन राय, महासचिव पद के लिए संतोष मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद के लिए जय नारायण, सचिव पद के लिए मनोज कुमार तथा कार्यकारी सदस्य के लिए अभय कुमार सिंह और श्रीमती अनुराधा तेवतिया शामिल हैं।

खास बात यह है कि छतरपुर एक्सटेंशन RWA के 29 साल के इतिहास में पहली बार श्रीमती अनुराधा तेवतिया महिला उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरी हैं। उन्होंने इलाके की समस्याओं और कॉलोनी के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे आने का निर्णय लिया है। उनकी उम्मीदवारी को क्षेत्र की महिलाओं की भागीदारी और RWA में नई सोच की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पैनल से जुड़े उम्मीदवार शिक्षित होने के साथ सामाजिक सरोकारों और कॉलोनी के विकास कार्यों में सक्रिय रहे हैं। मुकेश कुमार वर्मा और संतोष मिश्रा पहले भी RWA का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया।

‘उगता सूरज’ पैनल इस बार स्वच्छता, सुरक्षा, बेहतर सुविधाओं, विकास कार्यों और प्रशासन के साथ मजबूत समन्वय को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए चुनाव मैदान में है। RWA चुनाव 25 अक्टूबर 2026 को होना है।
📲Get App