🔥 ट्रेंडिंग शेखपुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन: मुख्... शिवहर: निर्माणाधीन पुल में दरारें, छह... राजस्थान कांग्रेस ने जयपुर में वोट चोर... Jhabua avoja Ccl me dharna 1) ગાંધીનગરમાં મહાનગરપાલિકા ચૂંટણી માટ...
28 सित. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
📰 RTI के जवाब ने बढ़ाए सवाल, चारागाह व सरकारी भूमि के रिकॉर्ड पर अब प्रथम अपील की तैयारी
स्थानीय

📰 RTI के जवाब ने बढ़ाए सवाल, चारागाह व सरकारी भूमि के रिकॉर्ड पर अब प्रथम अपील की तैयारी

✍️ रिपोर्टर: Naman soni 🗓 04 सित. 2026, 02:26 PM 👁 76
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कुशलगढ़। नगर क्षेत्र की चारागाह एवं सरकारी भूमि से जुड़े रिकॉर्ड को लेकर दायर RTI के जवाब ने मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। आवेदक द्वारा 16 बिंदुओं पर रिकॉर्ड आधारित जानकारी मांगी गई थी, जिसमें खसरा-वार विवरण, सरकारी भूमि, नक्शे, अतिक्रमण, सीमांकन, आवंटन, पट्टा/लीज, डायवर्जन सहित संबंधित कार्रवाई एवं आदेशों की प्रमाणित प्रतियां शामिल थीं।

तहसीलदार कार्यालय कुशलगढ़ के पत्र पर 25 अगस्त 2026 की तारीख अंकित है, जबकि आवेदक के अनुसार जवाब 3 सितंबर 2026 को प्राप्त हुआ।
जवाब में कई बिंदुओं पर सूचना “शून्य” बताई गई है, जबकि कुछ मामलों में संबंधित सूचना इस कार्यालय से उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई है।
अब सवाल यह है कि जिन महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की प्रमाणित प्रतियां मांगी गई थीं, उनकी वास्तविक स्थिति क्या है और संबंधित रिकॉर्ड किस कार्यालय में उपलब्ध है?
इसी को स्पष्ट कराने के लिए आवेदक द्वारा प्रथम अपील की तैयारी की जा रही है। अपील में बिंदुवार जवाब, उपलब्ध राजस्व रिकॉर्ड एवं संबंधित दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी।
मामला किसी व्यक्ति पर आरोप लगाने का नहीं, बल्कि सरकारी भूमि से जुड़े रिकॉर्ड की स्थिति स्पष्ट कराने का है। अब प्रथम अपील के बाद सामने आने वाले दस्तावेज ही बताएंगे कि रिकॉर्ड में वास्तविक स्थिति क्या है।
“RTI का जवाब मिला है, अब रिकॉर्ड की पूरी तस्वीर सामने आना बाकी है।”
📲Get App