🔥 TRENDING Tragedy in UAE: Four Indians, Includin... Chess Prodigy Gukesh Prepares for Titl... Car-Lorry Collision near Gokak, Belaga... Andhra Pradesh Revenue Staff Seek Work... Karnataka Offers Rs 4 Lakh Subsidy for... Cyclone Akvan Threatens Andhra Pradesh...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
₹50 के विवाद में पड़ोसियों में खूनी खेल,
Local

₹50 के विवाद में पड़ोसियों में खूनी खेल,

✍️ Reporter: Arvind sen 🗓 29 Sep 2026, 10:08 AM 👁 76
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
₹50 के विवाद में पड़ोसियों में खूनी खेल,
सुलह के बहाने बुलाया और परिवार को पीटा
अशोकनगर। शहर की विलोकपुरी कॉलोनी में महज 50 रुपए के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पहले विवाद हुआ और फिर रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे सुलह के बहाने बुलाकर एक ही परिवार के सात लोगों पर हमला कर दिया, जिन्हें घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विवाद की शुरुआत शराब पीने के लिए मांगे गए 50 रुपए से हुई थी। विलोकपुरी कॉलोनी निवासी हुसनाम अहिरवार ने अपने पड़ोसी से देवेंद्र अहिरवार से पैसे मांगे थे, जिस पर दोनों में कहासुनी और मारपीट हो गई थी। देवेंद्र अहिरवार का आरोप है कि इसी विवाद को सुलझाने हुसनाम ने रविवार रात देवेंद्र अहिरवार और उसके भाई को बातचीत के बहाने अपने घर बुलाया। जैसे ही देवेंद्र व उसका भाई वहां पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बैठे हुसनाम, हरिराम, अनिल और उनके 10 से 15 अन्य साथियों ने अचानक हमला कर दिया।
इस हिंसक हमले में देवेंद्र अहिरवार, उसके भाई महेंद्र अहिरवार, पत्नी प्रवेश, 17 वर्षीय बेटी काजल, भाई राजू व रविन्द्र और 60 वर्षीय बुजुर्ग मां रामकली बाई को बेरहमी से पीटा गया। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
📲Get App