🔥 TRENDING नवादा: जमीन विवाद में हिंसक झड़प, लाठी... મકરપુરા GIDC માં ફ્લેક્સિકન બેલોઝ હોઝ... મુરદડના માવલી ફળિયામાં રસ્તાની ગંભીર સ... अनुज प्रजापति श्री राम जन्मभूमि सुरक्ष... पाण्याअभावी शेतीचे नुकसान, शेतकरी हवाल... सिरोंज में खाद के लिए किसानों की भारी...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रायपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार; 44.280 बल्क लीटर शराब जब्त

रायपुर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार; 44.280 बल्क लीटर शराब जब्त

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 05 Sep 2026, 01:42 PM 👁 50
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन में मुजगहन और डी.डी. नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम जोन रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन में मुजगहन और डी.डी. नगर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 246 पाव अवैध देशी शराब बरामद हुई है, जिसकी कुल मात्रा 44.280 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत करीब 24,600 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब बिक्री से प्राप्त 150 रुपये भी बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, पश्चिम जोन में अवैध शराब और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 4 सितंबर 2026 को मुजगहन और डी.डी. नगर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।

मुजगहन थाना पुलिस ने ग्राम बोरियाकला, सलोनी और सिवनी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 180 पाव देशी मदिरा मसाला शराब बरामद हुई, जिसकी मात्रा 32.400 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत 6 अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मुजगहन पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में राहुल मन्हारे (29), रूपेश नारंगे (25), चंद्रहास साहू (25), आनंद राम (54), पीतांबर मेहर (26) और हितेश वर्मा (21) शामिल हैं। सभी आरोपी रायपुर के सलोनी और बोरियाकला क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।

इसी तरह डी.डी. नगर पुलिस ने भी दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। महादेवघाट स्थित विसर्जन कुंड के पास पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते हुए निशाद जगत (48), निवासी मटकोड़ापारा चंगोराभाठा, को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 32 पाव देशी मदिरा मसाला शराब बरामद हुई। शराब की मात्रा 5.760 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 3,200 रुपये है। इसके साथ ही 150 रुपये बिक्री रकम भी बरामद की गई।

वहीं जोरापारा स्थित सुलभ शौचालय के पास पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के आरोप में काजल पाण्डेय (21) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 34 पाव देशी मसाला शराब और कैन में रखी शराब समेत कुल 6.120 बल्क लीटर शराब जब्त की गई। इसकी अनुमानित कीमत 3,400 रुपये बताई गई है। दोनों मामलों में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, मुजगहन थाना क्षेत्र में 6 आरोपियों से 180 पाव और 32.400 बल्क लीटर शराब जब्त की गई, जबकि डी.डी. नगर थाना क्षेत्र में 2 आरोपियों से 66 पाव और 11.880 बल्क लीटर शराब बरामद हुई। इस तरह दोनों थाना क्षेत्रों में कुल 246 पाव यानी 44.280 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की टीमों द्वारा ऐसे लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। पश्चिम जोन पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब और नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App