🔥 ट्रेंडिंग शिअद सरकार ने कहा, उद्योगों से ‘इंस्पे... पंजाब की महिला साइकिलिस्टों ने राष्ट्र... गोपालगंज में सड़क किनारे झाड़ी में नवज... गुना जिला अदालत ने पटवारी के परिवार को... आईफोन नहीं मिलने पर भागा 16‑साल का नाब... जयपुर में 35,000 लीटर संदिग्ध घी मिलने...
03 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खेल

रायपुर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के रौनक ने जीता स्वर्ण पदक

✍️ रिपोर्टर: Shamsher Ansari 🗓 03 नव. 2026, 03:04 PM 👁 25
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के बाल खिलाड़ी रौनक कुमार ने 25 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

मेदिनीनगर। संत मरियम स्कूल के बाल कराटे खिलाड़ी रौनक कुमार ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रौनक ने फाइट इवेंट के 25 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

यह प्रतियोगिता 1 नवंबर को रायपुर के चांदखोरी स्थित श्री राम राजा माता कौशल्या धाम के हॉल में शोतो-कान स्पोर्ट्स कराटे डू इंडिया एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित देश के कुल 18 राज्यों के कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

रौनक की इस उपलब्धि पर संत मरियम स्कूल परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
📲Get App