🔥 TRENDING Tripura Prepares for Winter Chill as D... Himachal Police Register 7,950 NDPS Ca... PRS Report Finds Himachal Pradesh's Fi... Milan samaroh me pahuche vidhayak ji Himachal Pradesh slashes capital outla... पुण्याच्या भोर तालुक्यातील नीरा खोऱ्या...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Food

रायबरेली में सेहत से बड़ा खिलवाड़! FSSAI की छापेमारी में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, कपड़े चमकाने वाले केमिकल से तैयार हो रहा था सफेद पनीर, हरचंदपुर के अघौरा में बबलू छेना वाला के यहां चल रहा था मिलावट का खतरनाक खेल

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 24 Nov 2026, 04:31 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रायबरेली में सेहत से बड़ा खिलवाड़! FSSAI की छापेमारी में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, कपड़े चमकाने वाले केमिकल से तैयार हो रहा था सफेद पनीर, हरचंदपुर के अघौरा में बबलू छेना वाला के यहां चल रहा था मिलावट का खतरनाक खेल

रायबरेली_ब्रेकिंग: सेहत से बड़ा खिलवाड़! FSSAI ने पकड़ी नकली पनीर बनाने वाली फैक्ट्री,कपड़े चमकाने वाले रानीपाल केमिकल से बनाया जा रहा था सफेद पनीर! बबलू छेना वाला के यहां छापेमारी, हरचंदपुर के अघौरा में चल रहा था खतरनाक खेल!

रायबरेली। खाने की थाली तक पहुंचे जहर का बड़ा खुलासा हुआ है। FSSAI की टीम ने हरचंदपुर थाना क्षेत्र के अघौरा के पास संचालित फैक्ट्री पर छापा मारकर नकली पनीर बनाने का खेल पकड़ा है। आरोप है कि फैक्ट्री में पनीर बनाने के नाम पर मिलावट हो रही थी।
सूत्रों के अनुसार सफेद पनीर तैयार करने के लिए ऑप्टिकल व्हाइटनर जैसे केमिकल का इस्तेमाल हो रहा था, जिसका उपयोग कपड़ों को चमकाने वाले रानीपाल में होता है। सेहत के लिए खाया जाने वाला पनीर ही लोगों की सेहत का दुश्मन बन रहा था। छापेमारी बबलू छेना वाला के यहां हुई है। अब सवाल उठ रहा है कि मिलावटी पनीर की सप्लाई कहां-कहां हुई और खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी के बावजूद ये खेल कैसे चल रहा था?
📲Get App