राजनीति
रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक झटका लगा है
रायबरेली
रायबरेली में भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक झटका लगा है। डलमऊ ब्लॉक प्रमुख शिवराम पासी ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। शिवराम पासी अपने करीब एक दर्जन समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। रायबरेली स्थित सपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद ब्लॉक प्रमुख शिवराम पासी ने भाजपा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में रहते हुए वह खुद को असहज महसूस कर रहे थे और उनके समाज के लोगों को अपेक्षित न्याय नहीं मिल पा रहा था। ईइसी वजह से उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला लिया।
शिवराम पासी ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे थे, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष अपनी बात रखी थी। इसके बाद रायबरेली जिला कार्यालय में उन्होंने औपचारिक रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
शिवराम पासी ने कहा कि अब वह समाजवादी पार्टी में एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे और पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ सक्रिय रहेंगे। उन्होंने आजीवन समाजवादी पार्टी के साथ रहने की बात भी कही।
वहीं, डलमऊ ब्लॉक प्रमुख के भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने के बाद रायबरेली की स्थानीय राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने के क्रम में इस घटनाक्रम को भी राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।
रिपोर्ट — शैलेंद्र मौर्य, रायबरेली