🔥 TRENDING Man Injured After Leopard Attack in Ha... Jammu & Kashmir Police Transfers 136 D... MP High Court Allows 62-Year Retiremen... शामली के कांधला में बिजली विभाग के दो... What is your favorite winter destinat... દ્વારકા જિલ્લામાં કિસાન મહાસભા: કોંગ્ર...
12 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

रायबरेली के सलोन में अज्ञात वाहन ने अधेड़ और बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक फरार

✍️ Reporter: Nagendra Maurya 🗓 12 Nov 2026, 09:46 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रायबरेली जनपद के सलोन क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने राहगीर अधेड़ और बाइक सवार को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अधेड़ को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

रायबरेली जनपद के सलोन कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन का कहर देखने को मिला। उमरी गांव के निकट रायबरेली-प्रतापगढ़ मार्ग पर एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने राहगीर अधेड़ और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना में अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान उमरी गांव निवासी रामानन्द पुत्र रामसुचित के रूप में हुई है।

हादसे की खबर मिलते ही घायल के परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार के लोग उसकी हालत को लेकर चिंतित हो गए। फिलहाल क्षेत्र में अज्ञात वाहन और उसके चालक को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि पुलिस फरार वाहन की पहचान कर चालक के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है।
📲Get App