🔥 TRENDING காரைக்குடியில் மார்க்சிஸ்ட் கம்யூனிஸ்ட... Aaditya Thackeray Declares Shiv Sena (... Congress Reminds NCP Leader Shivraj Si... Raj Thackeray Criticizes NCP-SP Over D... Congress Seeks Akhilesh Yadav as UP CM... Yogi Adityanath Highlights BJP's Etern...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

रुड़की: पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आसफनगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरित की

✍️ Reporter: Mohammed Saleem Ansari 🗓 28 Nov 2026, 06:10 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पूर्व मेयर गौरव गोयल ने आसफनगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्रों को कॉपी, किताबें और स्टेशनरी सहित आवश्यक पाठ्य सामग्री वितरित की।

। राजकीय प्राथमिक विद्यालय आसफनगर में पूर्व मेयर गौरव गोयल ने विद्यालय के सभी बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति के जीवन में अच्छे संस्कार उत्पन्न होते हैं और शिक्षा ऐसी पूंजी है, जो तरक्की और उन्नति के शिखर पर पहुंचा सकती है।
उन्होंने बच्चों से मोबाइल की बढ़ती लत तथा कुसंगति से दूर रहकर पुस्तकें व अच्छा साहित्य पढ़ने और नैतिक संस्कारों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बचपन से ही अपनी संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक मूल्यों का महत्व समझकर आने वाली पीढ़ी तभी संस्कारवान बन सकती है, जब वह अच्छी शिक्षा प्राप्त करेगी।
अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रधान अशोक कुमार, ब्रह्मपाल सिंह तथा मदन सिंह वर्मा ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय हैं, वहीं शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने का उनका प्रयास भी अत्यंत प्रशंसनीय है।
प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल का समाज सेवा के क्षेत्र में किया गया कार्य सराहनीय है और स्कूली बच्चों को लगातार जिस तरह वे प्रोत्साहित कर रहे हैं, उससे बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
इस दौरान क्षेत्र में समाज सेवा के लिए कार्यरत दिव्यांग समाजसेवी मोनू चौधरी को पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सहायक अध्यापक मनोज कुमार शर्मा, श्वेता शर्मा, तुषार पाल, अनुप्रिया, सुरेश कुमार, सोमपाल एवं जितेंद्र कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
📲Get App