🔥 TRENDING Four Madhya Pradesh Leaders Join BJP O... Madhya Pradesh Speaker Narendra Singh... Two Earthquakes Rattle Hingoli Within... ব্রেক ফেল করে ভাগীরথীতে গড়িয়ে পড়ল ট... जिलाधिकारी ने किया गोरखनाथ धाम के सौंद... छठ समान खरीदने गई महिला का शव बरामद
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

रुड़की के लालकुर्ती स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में आयोजित भजन संध्या

✍️ Reporter: Mohammed Saleem Ansari 🗓 21 Nov 2026, 10:48 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रुड़की के लालकुर्ती स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में आयोजित भजन संध्या

रुड़की। श्री लक्ष्मी नारायण खाटू श्याम मंदिर सभा द्वारा लालकुर्ती स्थित प्राचीन खाटू श्याम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक भक्तों ने धार्मिक भजनों का आनंद लिया। भजन गायिका रश्मि पांचाल के भजनों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। उनकी शानदार प्रस्तुतियों ने ऐसा समां बांधा कि बड़ी संख्या में भक्तजन देर रात तक मंदिर में डटे रहे। भजनों की धुन पर पुरुष, महिलाएं और युवा जमकर झूमते नजर आए।
धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने पूजा-अर्चना कर भगवान खाटू श्याम का आशीर्वाद लिया और सभी के सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की। वहीं, मेयर अनीता देवी अग्रवाल, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, समाजसेवी अरविंद कश्यप तथा मेयर प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रभु की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आए। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों का सम्मान भी किया गया।
इस मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय बंसल, सचिव सुनील महावर, संयम अग्रवाल, राजकुमार, मनीष अग्रवाल, राम लखन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
📲Get App