रीठी तहसील के बकलेहटा गांव में करंट से दो जंगली जानवरों की मौत, वन विभाग की टीम जांच में जुटी

रीठी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बकलेहटा में करंट की चपेट में आने से दो जंगली जानवरों की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, खेतों में दोनों जंगली जानवरों के शव मिले हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि खेत में करंट कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में दोनों जानवरों की मौत हुई।
फिलहाल वन विभाग द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
रिपोर्ट: मनमोहन कुशवाहा
NEED 24 NEWS | कटनी, मध्यप्रदेश