रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त युवक गिरफ्तार, पुलिस कार्रवाई में राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज

दौसा। पुलिस थाना सदर दौसा की टीम ने रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि सैनी (19) पुत्र राजेश, जाति माली, निवासी अट्टा बिजोरी ढाणी, भांडारेज, थाना सदर दौसा के रूप में हुई है।
जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी दौसा कपिल गुप्ता आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर दौसा युधिष्ठिर पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
घटनाक्रम एवं कार्रवाई का विवरण
दिनांक 14 नवंबर 2026 को कांस्टेबल धीरसिंह रात्रि गश्त के दौरान करीब 1:38 बजे भांडारेज कस्बे में सिटी पावर हाउस, खेड़ली दरवाजा जीएसएस के पास पहुंचे। वहां एक युवक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर खड़ा दिखाई दिया। युवक ने बैंगनी रंग की शॉल ओढ़ रखी थी और अपनी मौजूदगी छिपाने का प्रयास कर रहा था।
रात्रि के समय बढ़ती चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मी ने युवक से उसका नाम-पता और संदिग्ध परिस्थितियों में वहां खड़े रहने का कारण पूछा। इस पर युवक उत्तेजित हो गया और पुलिस से उलझने लगा। पुलिस द्वारा उसे डिटेन करने का प्रयास करने पर वह हाथ छुड़ाकर अपनी काले रंग की बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।
इस संबंध में लोकसेवक के साथ राजकार्य में बाधा एवं हाथापाई करने पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। बाद में सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर युवक की पहचान कर पुलिस ने आरोपी रवि सैनी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि आरोपी घटना की रात अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस को देखकर उसने अपनी मौजूदगी छिपाने के प्रयास में पुलिसकर्मी के साथ राजकार्य में बाधा उत्पन्न की तथा हाथापाई की।
मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा