Agriculture
रतलाम के किसान ने पाली हाउस में डच गुलाब की खेती से बनाई नई पहचान
रतलाम जिले के ग्राम रिंगनोद के किसान दिलीप सिंह आंजना ने आधुनिक तकनीक और बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ उठाकर एक बीघा में पाली हाउस के जरिए डच गुलाब की खेती की।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ग्राम रिंगनोद निवासी किसान श्री दिलीप सिंह आंजना आधुनिक कृषि तकनीक और बेहतर परिवहन सुविधा का लाभ उठाते हुए गुलाब की खेती में सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। उन्होंने अपनी खेती को आधुनिक बनाने के लिए एक बीघा क्षेत्र में पाली हाउस का निर्माण करवाया है, जहाँ वे विशेष रूप से डच गुलाब की खेती कर रहे हैं।
श्री आंजना की इस आधुनिक खेती से प्रतिदिन लगभग 40 से 50 बंच गुलाब का उत्पादन हो रहा है। उनके खेत से हर दिन करीब 800 गुलाब के फूल निकलते हैं, जो बाजार में अच्छी मांग के कारण उन्हें स्थिर आय का स्रोत प्रदान कर रहे हैं।
इस व्यवसाय से किसान को प्रतिदिन करीब 4 से 5 हजार रुपए की आय प्राप्त हो रही है, जिससे वह न केवल अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं, बल्कि अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहे हैं।
ग्राम रिंगनोद में 8 लेन सड़क का निर्माण होना किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित हुआ है, जिसने गुलाब जैसे नाजुक फूलों के परिवहन को आसान बना दिया है। इस बेहतर सड़क सुविधा के कारण किसान अब अपने उत्पाद को समय पर और बिना किसी नुकसान के बाजार तक पहुँचा पा रहे हैं, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।