🔥 ट्रेंडिंग मिर्ज़ापुर द मूवी और लिल थॉमस में दो अ... गोवा के आलीशान विला में उजागर हुआ मल्ट... ईसी ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया: ड्रा... गोवा हाई कोर्ट में सीजेपी के सात सदस्य... नागालैंड चुनाव: 14 सीटों पर एनडीपीपी-ब... बिलासपुर रेलवे स्टेशन में मोबाइल चोरी...
14 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

रतलाम ग्रामीण में विद्युत विभाग की लापरवाही से व्यक्ति की मौत, गांव वालों ने डेड बॉडी रखकर किया प्रदर्शन

✍️ रिपोर्टर: Dilip palasiya 🗓 14 अक्टू. 2026, 08:42 AM 👁 55
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र धराड़ में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत के बाद गांव वालों ने विद्युत मंडल के सामने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। जायस और कांग्रेस के कई नेता भी इस प्रदर्शन में शामिल रहे।

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के ग्रामीण क्षेत्र धराड़ में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी गांव वालों को मिलते ही उन्होंने आक्रोश जाहिर किया और विद्युत मंडल के कार्यालय के सामने रोड पर ही मृतक का शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारी विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान स्थानीय नेताओं ने भी विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। प्रदर्शन में जीवन सिंह शेरपुर, कमल भूरिया, मनोज राठौड़, विजय भूरिया, दिलीप पलासिया और संदीप खराड़ी मौजूद रहे।

इसके अलावा जयस व कांग्रेस नेता व करणी सेना भी प्रदर्शन स्थल पर उपस्थित रहे। गांव वालों ने विद्युत विभाग की लापरवाही के खिलाफ अपना गुस्सा जताया और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखा।
📲Get App