🔥 TRENDING ग्राम भगवानपुरा कि रिपोर्ट धरुवार टोल प्लाजा पर हाईवे यातायात पुल... Shubman Gill and Virat Kohli each hit... India Clinches 8‑Wicket Victory Over W... Raghubir Yadav Says ‘Panchayat’ Film M... Parineeti Chopra Opens Up About Mom Gu...
28 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
रात में सड़कों पर उतरे एसपी जालौन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Local

रात में सड़कों पर उतरे एसपी जालौन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 06 Sep 2026, 11:16 AM 👁 42
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

संदिग्ध व्यक्ति-वाहनों की प्रभावी चेकिंग और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के आदेश

उरई। जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन ने रात्रि भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कोतवाली उरई क्षेत्र में भ्रमण करते हुए रात्रि गश्त एवं पिकेट ड्यूटी की चेकिंग की। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता परखी और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने तथा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान समस्त चौकी प्रभारियों एवं उपनिरीक्षकों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि रात्रि गश्त के दौरान पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। पुलिस की इस रात्रि सक्रियता का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
📲Get App