🔥 TRENDING धमौल बाजार में नवरात्रि का उत्साह: कलश... जिंतूर शहरात नवरात्री उत्सवाची जय्यत त... Rashtriy loktantra party Jacqueline Fernandez Reveals Weekly St... Pravin Tarde Criticises Bollywood’s Ab... Kangana Ranaut brands CJI and call for...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

रेत का मिट्टी मिलाकर विनष्टिकरण किया गया जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य

✍️ Reporter: राजभान कुशवाहा 🗓 11 Oct 2026, 11:04 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
रेत का मिट्टी मिलाकर विनष्टिकरण किया गया

जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य ने जानकारी दी है कि खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा आज तहसील गोहपारु एवं जैतपुर स्थित ग्राम लेदरा महुआटोला, चुहरी एवं रसमोहिनी क्षेत्र का मौका निरीक्षण किया गया l जिसमे ग्राम लेदारा महुआटोला स्थित कुनुक नदी के पास 5 अलग अलग स्थानों पर रेत खनिज का स्टॉक पाया गया है l उक्त सभी स्टॉक शासकीय भूमि पर रखा गया था l 5 अलग अलग स्थानों पर लगभग 250 घन मी. रेत भण्डारित पायी गयी l

मौक़े पर उपस्थित लोगों से रेत भण्डारनकर्ताओ के बारे में पूछा गया l उनके द्वारा कोई जानकारी नहीं होना बताया l मौक़े पर मशीन की सहायता से रेत का मिट्टी मिलाकर विनष्टिकरण किया गया l
उक्त कार्यवाही सहा. खनि अधिकारी अभिषेक पटले के द्वारा थाना गोहपारु एवं खनिज अमले की उपस्थिति में किया गया
📲Get App